फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिवार को सांसद धर्मेंद्र यादव से मदद में दिए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान के परिवार को धर्मेंद्र
विज्ञापन

ने मदद में दिए एक लाख
इलाके में भ्रमण कर सुनी जनता की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार को कई मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इससे पहले सपा सांसद कई गांवों में गए। भ्रमण के दौरान सपा सांसद ने बर्खिन गांव निवासी किसान नत्थू सिंह के घर गए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। कुंवरपुर इलाके के ग्राम बर्खिन में छह जुलाई को कर्ज में डूबे किसान नत्थू सिंह ने पेड़ पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। उन पर बैंक का 48 हजार रुपये का कर्ज था। रविवार को सांसद धर्मेंद्र यादव बर्खिन गांव गए और नत्थू सिंह के परिवार वालों से मिलकर शोक संवदेना व्यक्त की। सहायता के रूप में पार्टी की ओर से किसान नत्थू के परिजनों एक लाख रुपये नकद दिए। भविष्य में खुद और पार्टी की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व किसानों से कर्ज माफ करने का वायदा किया था। मगर कर्ज माफी के नाम पर दिखावा किया गया। केवल 48 हजार रुपये का कर्ज होने पर किसान नत्थू सिंह को आत्महत्या करने पड़ी। इससे साफ है कि प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी केवल कागजों में हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि अगर एक लाख रुपये तक सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है तो नत्थू सिंह के 48 हजार रुपये क्यों माफ नहीं हुए। उन्होंनेे कहा कि केंद्र सरकार के चार साल से अधिक का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मगर उनकी कोई भी योजना धरातल पर नहीं दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा, सुरेश पाल सिंह चैहान, ओमवीर सिंह, मोतशाम सिद्दीकी, लाला प्रधान, जाबिर प्रधान, चरन सिंह, जितेंद्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें