बदायूं। नगर पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 61 लाख रुपये की विकास योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत जहां एक ओर वार्डों की सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था की जाएगी।
रुदायन के वार्ड नंबर दो और तीन में करीब 26 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही पक्की नालियों का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
नगर क्षेत्र में 35 लाख रुपये की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों के लगने से गलियों और मुख्य मार्गों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होगी। जिससे रात के समय होने वाली असुविधा दूर होगी। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।