बदायूं। जिले में लोग चालान को लेकर बिलकुल भी संजीदा नहीं हैं। चालान के नाम पर जुर्माना भी भर रहे हैं। पांच माह में जिले में 60 लोग ऐसे हैं, जिनके पांच बार चालान हुए। अब एआरटीओ ने उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। पिछले साल भी करीब 130 लोगों के लाइसेंस इसी तरह से निरस्त किए गए थे।
जिले में हादसे अधिक होते हैं, जिसमें लोगों की जान भी जा रही है। इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस व यातायात पुलिस समेत परिवहन निगम भी लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जनवरी में 10 लोगों के, फरवरी में 14, मार्च में 12, अप्रैल में 11, मई में 13 लोगों के पांच बार चालान किया गया। इन सभी 60 वाहन चालकों के एआरटीओ ने लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
कोट
- जिन लोगों के पांच बार चालान हुए हैं। उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। ऐसे करीब 60 लोग अब तक सामने आ चुके हैं। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी। - अमरीश कुमार, एआरटीओ