फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोबाइल टाॅवर लगवाने और ईंट भट्ठा का प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। मोबाइल टाॅवर लगाने व ईंट भट्ठा के प्रदूषण प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए तीन लोगों ने थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम जखौरा जौहरपर निवासी बबलू पुत्र रामदास ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि बीते दिनों एक व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि वह मोबाइल कंपनी में है। उनकी कंपनी काे टॉवर लगाने को उनके गांव में खाली जगह चाहिए, जिसके बदले में कंपनी जमीन स्वामी को हर माह किराए के रूप में मोटी रकम देगी। किराए की रकम के लालच में बबलू ने जमीन के कागजात व डेढ़ लाख रुपये कथित कंपनी के व्यक्ति को दे दिए। समय बीत जाने के बाद भी टाॅवर नहीं लगा तो बबलू को शक हुआ। उसने फोन से संपर्क किया तो कथित कंपनी कर्मी ने साफ इंकार कर दिया कि उसने कोई रकम नहीं ली है। धमकी भी दी कि अगर, ज्यादा शोर मचाया तो अंजाम गलत होगा। इस तरह बबलू को ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को तहरीर दी।
वहीं, गांव के पप्पू सिंह पुत्र ने भी इसी शातिर ठग के विरुद्ध दो लाख रुपये उधार बतौर लेकर वापस न करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। ईंट भट्टा स्वामी सुभाष सिंह ने तहरीर देकर बताया है कि इसी व्यक्ति ने प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 19 लाख रुपये ले लिए थे, जिसके बाद न तो प्रदूषण प्रमाण पत्र बना और न ही उसे रुपये वापस किए हैं। आरोपी थाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान है। एसओ राघवेंद्र सिंह ने कहा है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है। जल्दी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें