फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में चल रहीं डेयरियां, सड़कों पर बांधी जा रहीं भैसें

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में डेयरी, सड़कों पर बांध रहे पशु
विज्ञापन

बदायूं। शहर में डेयरी संचालक पशुओं को सड़कों पर बांधकर धंधा चला रहे हैं। गोबर नालियों में बहाकर न केवल स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है, बल्कि जनता के सामने भी मुसीबत खड़ी की जा रही है। शहर में घनी आबादी के बीच कई जगह डेयरी संचालन हो रहा है। इनके बाहर सड़कों पर बांधे जाने वाले पशु और उनकी गंदगी से लोग परेशान हैं। इसके विपरीत पालिका प्रशासन खामोश है।
स्वच्छता को लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक का खासा जोर है। इसको लेकर सरकार की ओर से खासी मशक्कत की जा रही है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद जागरूकता के अभाव और नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही की वजह से शहर में आबादी के बीच गंदगी और दुर्गंध फैल रही है और इनका कारण बन रही हैं विभिन्न स्थानों पर चलने वाली डेयरी। डेयरी संचालकों द्वारा पशुओं की गंदगी को सड़कों और नालियों में यूं ही बहा दिया जाता है। ऐसे में वहां पर गोबर की बदबू आसपास में रहने वाले लोगों की लिए मुसीबत बन जाती है। कोर्ट के आदेश पर महानगरों में जिला प्रशासन ने भले ही डेयरी शहर के बाहर कर दी हों, लेकिन ये आदेश छोटे शहरों में लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है। यहां पर डेयरी संचालकों की मनमानी हावी है। शहर के गद्दी चौक, जालंधरी सराय, मीरा जी की चौकी आदि जगहों पर इस प्रकार पशुओं को बाहर सड़कों पर बांधा जा रहा है। आबादी के बीच चल रही यह डेयरी शहर की सूरत के साथ ही शहरवासियों की सेहत भी बिगाड़ रही हैं।
विज्ञापन

--------------
लोगों का नजरिया
सड़कों पर पशु बांधे जाने से दिक्कत: डेयरी संचालक गलियों में गाय-भैसों को बांध देते हैं, जिस वजह से यहां रहने वालों और आने-जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-लोकमन
--------
सड़कों पर बहता है गंदा पानी: पशुओं की सारी गंदगी सड़कों पर बहा दी जाती है, इससे नालियों से बदबू उठती है और गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है।
-विजय कुमार
-------
दुर्गंध से होती है दिक्कत: पतली-पतली गलियों में डेयरी चल रही हैं। पशु स्वामी गंदगी को यहीं बहा देते हैं। दुर्गंध की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

-नत्थूलाल
--------------------
शहर में कई जगह पर डेयरी चल रही हैं। डेयरी संचालकों द्वारा काफी गंदगी की जाती है। इन पर अभी पालिका की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डेयरी संचालकों को चाहिए कि वे सड़कों पर पशुओं का न बांधे और न गंदगी करें।
-संजय तिवारी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें