फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई प्रेमिका तो फांसी पर झूल गया युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शादीशुदा महिला के प्यार में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। महिला उसके घर के सामने किराए पर रह रही थी। चार दिन पहले वह कहीं चली गई थी। शनिवार को युवक ने उसे फोन करके बुलाया था, उसके नहीं आने पर उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय राहुल गुप्ता सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी था। युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। बड़े भाई राजू गुप्ता के मुताबिक राहुल का पड़ोस में किराए पर रहने वाली शादीशुदा महिला से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला कुछ दिन युवक के साथ दिल्ली में भी रही थी। युवक करीब एक माह पूर्व घर आया था। महिला चार दिन पहले राहुल को बगैर बताए कहीं चली गई। शनिवार को राहुल ने उसे फोन करके बुलाया था। परंतु उसने आने से मना कर दिया। इससे युवक परेशान हो गया और उसने शनिवार रात करीब 12 बजे अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर राहुल के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें