फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में जंजीर से लटकी मिली रिटायर इंस्पेक्टर के बेटे की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के बीच जवाहरपुरी मोहल्ले में रविवार सुबह घर के अंदर एक रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे की लाश जंजीर से बने फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवक शनिवार रात घर में अकेला था। जबकि रिटायर इंस्पेक्टर ग्राम परौली गए थे। मृतक के परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

रिटायर इंस्पेक्टर चंद्रपाल पाठक थाना सिविल लाइंस के मोहल्ला जवाहरपुरी में रहते हैं। उनकी पत्नी साधना पाठक की एक साल पहले मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी चिंकी मेरठ में पढ़ाई कर रही है। उनका इकलौता बेटा 25 वर्षीय अनुज पाठक उर्फ शालू सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में पास हुआ था। शनिवार को वह घर पर अकेला था। शनिवार को रिटायर इंस्पेक्टर चंद्रपाल पाठक नामकरण संस्कार की दावत खाने बिल्सी क्षेत्र के ग्राम परौली गए थे। रविवार सुबह उनके घर दूधिया पहुंचा तो चंद्रपाल के घर के सभी गेट खुले थे। इस लिए वह सीधे अंदर आंगन में पहुंच गया। उसने जंजीर से बने फंदे पर अनुज की लाश लटकी देखी तो दंग रह गया। उसने बाहर निकलकर आसपास वालों को इसकी सूचना दी। इस पर मोहल्ले वाले जमा हो गए। पड़ोसियों ने उसी समय चंद्रपाल पाठक को सूचना दे दी। वह करीब आधा घंटे बाद घर पहुंच गए। इस बीच सूचना मिलने पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से शव नीचे उतारा। युवक के गले में कपड़ा बंधा था। उसके ऊपर लोहे की जंजीर से फंदा लगा था। फंदा रोकने के लिए जंजीर में बोल्ट कसा गया था। युवक के पैर पर नीला निशान मिला है, जिससे परिवार वाले अनुज की हत्या की आशंका जता रहे हैं। लाश जहां लटकी थी, उसी जगह छोटा स्टूल रखा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अनुज की मौत फांसी पर लटकने से हुई। पैरों में घुटने से नीचे चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें