फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर के नाम पर वसूली करने वालों को दौड़ाया

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
लखनपुर। घरेलू बिजली मीटर लगाते समय वसूली करने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मीटर लगा रहे निजी एजेंसी के कर्मचारियों को दौड़ा दिया। इस बारे में जेई से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोबरनपुर में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के यहां सोमवार को मीटर लगाने पहुंचे लोगों ने करीब दर्जन भर उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए। उन्हें बताया कि इसकी दो सौ रुपये फीस जाती है। उपभोक्ताओं ने उन्हें यह रुपये दे दिए। इस तरह काफी उपभोक्ताओं से रकम वसूल ली गई। इसी दौरान गांव के प्रधान राजवीर सिंह को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने क्षेत्रीय विद्युत जेई सुनील कुमार वर्मा को फोन करके जानकारी ली तो पता लगा कि विद्युत उपभोक्ता को मीटर लगाने का कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। यह भुगतान शासन द्वारा ठेकेदार को किया जाता है। यह बात ग्राम प्रधान ने गांव के उपभोक्ताओं को बता दी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मीटर लगा रहे कर्मचारियों को दौड़ा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करीब 250 विद्युत उपभोक्ता हैं जिनके यहां मीटर लगना है। जेई सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मीटर लगवाने का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। अगर चार्ज लिया गया है तो वह गलत है। जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें