फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव डरेला में सोमवार सुबह रामप्रकाश मौर्य का पुत्र मुकेश मौर्य(30) बिजली पोल पर चढ़ गया था। उसके घर की बिजली सप्लाई बंद थी जिसे सही करने की कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गया और पोल से गिर गया। खंभे से गिरते ही मुकेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। मुकेश अपने माता-पिता की अकेली संतान था। उसकी मां फूलवती और पत्नी विद्यावती का रो-रोकर बुरा हाल है। मुकेश के तीन मासूम बच्चे हैं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें