फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

572 महिलाओं दी जाएगी मतदान अधिकारी की ट्रेनिंग

विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव स्थगित
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव में मतदान कराने को लेकर इस बार जिला प्रशासन की ओर से 572 महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई। ये मतदान अधिकारी द्वितीय के पद पर कार्यरत होंगी। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में एक भी महिला नहीं होगी।
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 572 मतदान स्थल हैं। इसको लेकर 3008 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें दूसरे चरण में सभी 3008 कर्मचारियों को भाग लेना होगा। इसमें मतदान अधिकारी द्वितीय के लिए 572 महिलाओं को लगाया गया है। इस वर्ग में किसी भी पुरुष को मतदान अधिकारी द्वितीय नहीं बनाया गया है। जिला प्रशासन ने इस बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में किसी भी महिला को नहीं रखा है। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से नगरीय निकाय चुनाव के लिए बेसिक विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा कर्मचारियों का डाटा मांगा गया है।
---
दो पालियों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
बदायूं। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यां की महत्ता को देखते हुए कोई भी अधिकारी जिला मुख्यालय को नहीं छोड़ेगा।
सीडीओ /प्रभारी अधिकारी कार्मिक शेषमणि पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यालयों ने अब तक निर्वाचन ड्यूटी आदेश प्राप्त नहीं किए हैं वह एक नवंबर बुधवार को विकास भवन स्थित कार्मिक अनुभाग के कमरा नंबर 108 से अपने ड्यूटी कार्ड प्राप्त कर लें। सात तथा आठ नवंबर को आवास विकास स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक कार्मिक को प्रशिक्षण लेकर आयोग की नियमों की जानकारी करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें