फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामीणों ने बनाया मजाक... 50 साल के दुष्कर्म पीड़ित ने जहर खाकर दी जान

Thu, 24 Jul 2025 05:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में 50 साल के व्यक्ति को शराब पिलाकर गांव के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। ग्रामीण उसकी मजाक बनाते थे, जिससे आहत होकर उसने जान दे दी। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़ित व्यक्ति का ग्रामीणों ने मजाक बनाया, जिससे आहत होकर उसने जहर खा लिया। मंगलवार को बरेली में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।  

विज्ञापन


50 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति के साथ सात जुलाई को शराब पिलाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया था। गांव के कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। उसके बाद गांव के लोगों पीड़ित का मजाक बना रहे थे। पीड़ित ने आरोपी हरीश पाल के खिलाफ 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इसके बावजूद गांव वाले पीड़ित का मजाक बनाते थे। 

इससे क्षुब्ध होकर उसने 17 जुलाई को अपने खेत पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी पहले से ही जेल भेजा जा चुका है। कौन लोग पीड़ित का मजाक बनाते थे, अब इसकी जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें