फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 49 वाहन चालक पकड़े, 27 ई-रिक्शा सीज किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार शाम को अभियान चलाया। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 49 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया गया।
इसके अतिरिक्त परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने 27 ई-रिक्शा भी पकड़े, जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी थी, बीमा नहीं कराया गया था तथा टैक्स भी जमा नहीं किया गया था। ऐसे सभी ई-रिक्शा को पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया गया है।
अधिकारियों ने संबंधित चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों का लंबित टैक्स जमा कराएं, बीमा कराएं तथा फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए स्लॉट बुक कराकर नियमानुसार औपचारिकताएं पूर्ण करें। सभी वैधानिक दस्तावेज पूरे होने के बाद ही ई-रिक्शा रिलीज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें