बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव अटैना में शादी समारोह में शामिल होने आए पंजाब के इंद्रजीत सिंह का डेबिट कार्ड बदलकर 48 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी, लेकिन सात दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
इंद्रजीत ने बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है। यहां के लोग उसके मकान पर किराए पर रहते हैं। उनकी बेटी की शादी थी ताे वह शामिल होने आया था। 29 अक्तूबर को वह उसहैत के एटीएम पर रुपये निकालने गया, जहां दो युवकों ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और 48 हजार रुपये निकालकर भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।