फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2367 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा

विज्ञापन
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा को देते छात्र-छात्राएं। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। पंजीकृत 2601 विद्यार्थियों में 2367 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

जनपद में परीक्षा के लिए पीएम श्रीराजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स मिशन इंटर कॉलेज, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, राजाराम कन्या इंटर कॉलेज और नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही इन केंद्रों पर छात्रों की उपस्थिति शुरू हो गई थी और परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों व प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई।

इस परीक्षा में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं संविलियन विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए जिले से 2601 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 91 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने परीक्षा संपन्न होने के बाद कहा कि यह योजना बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे न केवल उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनमें जागरूकता और आत्मविश्वास भी विकसित होता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें