फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लू व डायरिया के 470 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल

Sun, 26 May 2024 04:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में शनिवार को 470 मरीज डायरिया व लू की शिकायत से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ही 14 मरीजों को मलेरिया वार्ड में भर्ती किया है। चिकित्सकों ने लोगों से शरीर में पानी की कमी न रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शनिवार को बुखार के 320, डायरिया व उल्टी-दस्त के 470 मरीज सामने आए। 110 मरीजों ने प्लास्टर लगवाया, 70 मरीजों ने सीटी स्कैन कराया। वहीं, 50 मरीजों ने चिकित्सकों से आंखों में आ रही दिक्कत को लेकर परामर्श लेकर दवा ली। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि गर्मी के चलते उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। गर्मी बढ़ने पर बच्चों का खास ख्याल रखने और समय-समय पर सभी को पानी पीने की सलाह दी जा रही है।


शनिवार को गर्मी तेज थी। मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सबसे अधिक मरीज उल्टी-दस्त, डायरिया, पेटदर्द आदि की समस्या के आ रहे हैं। संबंधित को दवा देकर घर भेज दिया गया। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती करा दिया गया। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें