फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिटायर सचिवों से होगी 43.31 लाख की वसूली, एडीओ निलंबन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जगत विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों के एडीओ पंचायत और दो सचिवों ने 43.31 लाख रुपये का गबन किया है। तीनों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों सचिव रिटायर हो गए हैं। उनसे गबन की धनराशि की वसूली की तैयारी है। साथ ही एडीओ पंचायत पर निलंबन की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए आए 43.31 लाख रुपये के गबन के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास के आदेश पर वर्तमान सचिव ने मूसाझाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक एडीओ पंचायत हेमेंद्र गौतम ने ग्राम पंचायत कंडेला के तत्कालीन सचिव जगदीश चंद्र तिवारी और नरेली महोरा में सुमित गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2011-12 में एक लाख 77 हजार रुपये का गबन किया है। वर्ष 2012-13 में तीन लाख 73 हजार 240 रुपये का, 2013-14 में नौ लाख 55 हजार 29 रुपये का, 2014-15 में एक लाख 85 हजार 42 रुपये का, 2015-16 में पांच लाख 24 हजार 117 रुपये का और 2016-17 में छह लाख 35 हजार 267 रुपये का गबन किया है। इसका खुलासा ऑडिट के दौरान हुआ है। लेखा परीक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने आडिट के लिए दस्तावेज मांगे तो रिकार्ड नहीं दिखाया गया। अब दोनों सचिव सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनसे गबन की धनराशि वसूलने के लिए आरसी जारी की जाएगी। इसके अलावा एडीओ पंचायत के निलंबन की तैयारी है। वर्तमान में वह सहसवान विकास क्षेत्र में तैनात हैं।
चार ग्राम पंचायतों में भी करोड़ों का गबन
सदर तहसील के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में भी करोड़ों रुपये का गबन का मामला सामने आया है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित थाना प्रभारी को तहरीर दिलाकर रिपोर्ट दर्ज कर दोषी सचिवों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। ऑडिट में अन्य ग्राम पंचायतों में भी गबन के मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन



कोट
- सेवानिवृत दो सचिव व तत्कालीन एडीओ पंचायत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। सचिवों से धन वसूली को विभाग से आरसी जारी की जाएगी। एडीओ पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। - यावर अब्बास, जिला पंचायतीराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें