ब्राह्मण नेता प्रदीप तिवारी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
शाहजहांपुर के जलालाबाद में स्थित ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम की जन्म स्थली का सुंदरीकरण 42 करोड़ रुपये की लागत से होगा। भगवान परशुराम जन्म स्थली विकास संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। वह वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेश पाठक के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे।
प्रदीप तिवारी ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने परशुराम जन्म स्थली के सुंदरीकरण के लिए इस धनराशि को स्वीकृति दी है। तिवारी ने बताया कि इस संघर्ष में शैलेश पाठक की अहम भूमिका रही है। उन्होंने ब्राह्मणों की एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर राजेंद्र पाठक, ओमकार शर्मा, पुत्तू लाल पचौरी, वीरेंद्र सिंह यादव, सौरभ शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विनोद तिवारी, डॉ. राजेंद्र शास्त्री, संजय पाठक, अनुज शर्मा, अंकुर यादव, मनोज गुप्ता, विश्वनाथ शर्मा, रजत, मनोज कुमारी, अंकित पाठक, राजेश शर्मा, नरेश पाठक, सुधीर पाठक, प्रदीप शर्मा आदि रहे।