फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युवा ही बदलते हैं इतिहास और समाज’

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सिखाई गई। आपातकाल में साहसिक गतिविधियों से समाज का कल्याण करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन का उद्घाटन हिंदी विभाग की प्रभारी डॉ अंशू सत्यार्थी ने ध्वज फहराकर किया। कहा कि युवा पीढ़ी को भारत के नव निर्माण की दिशा में कदम आगे बढ़ाने के लिए तत्पर होना चाहिए। क्योंकि युवा ही इतिहास बदलते हैं, समाज बदलते हैं और किसी भी राष्ट्र का पुनर्निर्माण करते हैं। प्रशिक्षक असरार अहमद ने अपने प्रशिक्षण में डूबते को बचाना, सर्पदंश की चिकित्सा, आग बुझाने, बाढ़ राहत कार्य, भूकंप, आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बबिता यादव, डॉ. शरद पवार, डॉ. संजीव श्रीवास, डॉ. सारिका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें