फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निराश्रित पशुओं के लिए सबसे पहले और अच्छे ढंग से अस्थायी गोशाला निर्माण कराने वाले चार प्रधानों को सम्मानित किया गया। निर्देश दिए गए कि सभी ग्राम पंचायतों में लेखपाल, सचिव और प्रधान मिलकर बेसहारा पशुओं के लिए अस्थायी आश्रय का निर्माण कार्य कराएं। गोशाला निर्माण में सहयोग न करने वाले लेखपालों, सचिवों और प्रधानों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट में निराश्रित पशुओं के लिए अच्छे तरीके और सबसे पहले पशु आश्रय का निर्माण कराने वाले उसावां ब्लाक के गांव बिछेड़ी दारानगर की प्रधान नीतू देवी, गांव बुधऊ प्रधान ब्रजमोहन सिंह, खेड़ा जलालपुर की प्रधान रामबेटी और बरैनिया के प्रधान विश्नुदयाल को पुष्प माला पहनाकर डीएम डीके सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया। सदर विधायक ने कहा कि सभी प्रधान अपनी-अपनी पंचायतों में जल्द से जल्द एक अस्थायी पशु आश्रय का निर्माण कराएं। डीएम ने सभी प्रधानों, लेखपालों, सचिवों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर सरकारी जमीन चिह्नित कर उस पर तुरंत बेसहारा पशुओं के लिए अस्थायी गोशाला बनाएं। साथ ही गोवंशीय पशुओं के लिए पानी, छाया, चारा आदि की व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत, मनरेगा के निधि से व्यवस्था कराई जाए। ग्राम पंचायतों में सरकारी जमीन पर चारा बोया जाए। डीएम ने सीवीओ एके जादौन को निर्देश दिए कि पशुशाला में चिकित्सकों को समय-समय पर भेज कर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें