बदायूं। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की सूची जारी कर दी। इसमें बदायूं पालिका अध्यक्ष पद की सीट महिला और दातागंज ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। जबकि जिले में बाकी पांचों नगर पालिका अध्यक्ष पद की सीटें सामान्य हैं।
जिले में कुल सात नगर पालिका बदायू, दातागंज, ककराला, उझानी सहसवान, बिल्सी और बिसौली हैं। जबकि 13 नगर पंचायतें गुलड़िया, फैजगंज बेहटा, सखानूं, कुवंरगांव, रुदायन, कछला, उसावां, मुड़िया, अलापुर, बजीरगंज, उसैहत, सैदपुर, इस्लामनगर हैं। नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और नगर पंचायत में चेयरमैन पद के आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से सूचनाएं जारी थीं। मगर राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण सूची शुक्रवार को जारी की, जो जिला प्रशासन के पास पहुंच गई है। आरक्षण सूची जारी होते ही जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारी तेज कर दी हैं।
आरक्षण की सूची..
नगर पालिका
बदायूं महिला
दातागंज पिछड़ा वर्ग
बिसौली सामान्य
ककराला सामान्य
सहसवान सामान्य
उझानी सामान्य
नगर पंचायत
गुलड़िया पिछड़ा वर्ग महिला
फैजगंज बेहटा सामान्य
सखानूं सामान्य
कुवंरगांव सामान्य
रुदायन सामान्य
कछला सामान्य
उसावां सामान्य
मुड़िया सामान्य
अलापुर महिला
बजीरगंज महिला
उसैहत महिला
सैदपुर महिला
इस्लामनगर महिला