फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 38 किलो दूषित मावा व लौज कराई नष्ट

विज्ञापन
खोया का नमूना लेते एफएसडीए के अ​​धिकारी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
बदायूं। होली के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शनिवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए। बड़ी मात्रा में दूषित खोया (मावा) एवं लौज को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

ब्रहमपुर चौराहा, दातागंज पर अमर सिंह के वाहन से एक खोये का नमूना लिया गया। डहरपुर कला, दातागंज स्थित विनय हलवाई के प्रतिष्ठान से एक लौंज का नमूना संग्रहित किया गया। 12 किलो दूषित लौंज (अनुमानित मूल्य 2640 रुपये) को नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठान में साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसी क्षेत्र में अभिषेक गुप्ता के प्रतिष्ठान से एक खोये का नमूना लिया गया और 16 किलो दूषित खोया (अनुमानित मूल्य 4800 रुपये) को मौके पर नष्ट कराया गया। बिल्सी स्थित रवि शंकर के प्रतिष्ठान से एक खोया का नमूना लिया गया तथा 6 किलो दूषित खोया (अनुमानित मूल्य 1680 रुपये) को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

कुल मिलाकर 38 किलो दूषित खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त द्वितीय सीएल यादव ने बताया कि संग्रहित चारों नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें