फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर से रौंदकर उखाड़ डाले 37 पेड़, विरोध पर मां-बेटे को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां। एक खेत में मां-बेटा सिंचाई का कार्य कर रहे थे कि गांव के ही दो नामजद और उनका एक रिश्तेदार ट्रैक्टर लेकर आ धमके और बिना कुछ कहे-सुने ही खेत में ट्रैक्टर दौड़ाना शुरू कर दिया। इससे खेत में खड़े यूकेलिप्टस के 37 पेड़ जड़ से उखड़कर नष्ट हो गए। विरोध किया तो ट्रैक्टर लेकर आए लोगों ने मां-बेटे की पिटाई कर डाली। खेत स्वामी ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मामला सोमवार का बताया जाता है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मोरुवाला निवासी महीपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी नेकसी और बेटा सतेंद्र शाम करीब चार बजे खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे। उनका आरोप है कि गांव के ही दो नामजद और एक उनका रिश्तेदार ट्रैक्टर लेकर आ धमके। खेत में ट्रैक्टर घुमाते हुए उन्होंने उनके खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ नष्ट कर भारी नुकसान पहुंचाया है।
यही नहीं उनकी पत्नी और बेटे की पिटाई कर उन्हें चुटैल कर दिया है। सिंचाई के काम आने वाला करीब 20 किग्रा पानी का पाइप खेत में रखा हुआ था, उसे भी आरोपी अपने ट्रैक्टर में डाल ले गए। इंस्पेक्टर सुमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खेत में पाइप डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक घायल



बिल्सी। गांव परौली में बुधवार को खेत में सिंचाई के लिए पाइप डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के धीरज कुमार पुत्र शिवचरण लाठी-डंडों से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें