फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह के दौरान छत गिरने से 36 लोग घायल

Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
दहगवां।
विज्ञापन
ग‌िरी हुई छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जरीफनगर थाने के गांव धोबर खेड़ा में शुक्रवार रात घटना            
विज्ञापन

दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया            
जरीफनगर थाने के गांव धोबर खेड़ा में शुक्रवार रात तिलक समारोह के दौरान मकान की छत भर-भरा कर ढह गई। इसकी चपेट में आकर करीब 36 लोग घायल हो गए। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।       
विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव धोबर खेड़ा निवासी ओमपाल के बेटे नीरेश की शादी नरसैना पालपुर गांव से तय हुई है। शुक्रवार को नीरेश का तिलक समारोह था। रात करीब 11:30 बजे रस्म अदायगी चल रही थी। काफी संख्या में नाते-रिश्तेदारों के साथ गांव के लोग भी तिलक समारोह में मौजूद थे। काफी लोग छत पर थे। अचानक गाटर-पटिया से बनी छत का एक बड़ा हिस्सा भर-भरा कर गिर गया। इससे यहां चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग मौके पर जमा हुए। मलबा हटवाने के बाद घायलों को निकाला गया। रात में ही एंबुलेंस भी पहुंच गई। घायलों को दहगवां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर सुग्रीव पुत्र चरन सिंह, बालकिशन पुत्र किशनलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों में ओमपाल, पोशाकी, भारत, अमर सिंह, सोनपाल, बॉबी, महेंद्र, बीरेश, वीरसिंह, हप्पू आदि का दहगवां सीएचसी पर इलाज चल रहा है। इन सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि तिलक समारोह के दौरान कुछ लोग खुशी में फायरिंग कर रहे थे। इस वजह से यहां भगदड़ मच गई। हालांकि, ओमपाल पक्ष के लोग फायरिंग की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें