फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो दिन में 33.50 एमएम बारिश, गर्मी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने सुबह और शाम का मौसम सुहाना कर दिया है। इस दौरान 33.50 एमएम बारिश दर्ज की गई, लेकिन तेज धूप और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है। वहीं शहर में जगह- जगह जलभराव हो गया है। इस बारिश में नाला सफाई की भी पोल खुल गई है। यही हाल रहा तो मानसून की बारिश में लोगों को जलभराव झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार तड़के हुए बारिश के बाद सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आयी। उसके बाद तो लोग उमस से बेहाल रहे। धूप से बचने के लिए लोग छाते या गमछे से अपना चेहरा ढककर आते-जाते नजर आए। ज्यादातर लोग घरों, कार्यालय में ही बैठे कूलर, एसी के सहारे अपना दिन काटते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा चलने की उम्मीद जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि अभी मौसम में इस तरह का परिवर्तन जारी रहेगा। इस बार अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

शहर में जगह-जगह हुआ जलभराव

बदायूं। बारिश ने शहर के नाला सफाई के पोल खोल दी है। शहर की कई मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन के सफाई के दावे की हवा निकल गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह की बारिश के बाद सड़कों पर जमे पानी की निकासी में दिनभर लग गए। इससे वहां पर कीचड़ हो गया। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पूरे दिन पानी भरा रहा। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्ग और बच्चों को बसों में बैठने के लिए गंदे पानी में होकर जाना पड़ा। यहीं हाल भामाशाह चौक का था। यहां पूरी सड़क पर दिनभर जलभराव रहा। ऐसे में लोगों को दुकानों के सामने बनी साइड पटरी पर चढ़कर निकलना पड़ा। दो पहिया चालकों को जाम लगने की दशा में गंदे पानी में खड़ा होना पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ सुरेश पाल सिंह का कहना है कि सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जल्द ही सभी नालों को पूरी तरह से साफ करवा दिया जाएगा। शहरवासियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

एक घंटे की बारिश में लवालव हुआ बिल्सी
बिल्सी। एक घंटे हुई बारिश से क्षेत्र में जलभराव हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से क्षेत्र की जनता को राहत मिली है। बारिश होने से नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर कीचढ़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई। तहसील परिसर में बारिश का पानी भर जाने से यहां आने वाले फारियादियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई, गुधनी, खौंसारा, सिरासौल, पिंडौल, नगला डल्लू गांव में बारिश से जलभराव हुआ।

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

जिला अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें