सिरासौल रोड सरकारी अस्पताल के निकट वट वृक्ष की पूजा करती महिलाएं। संवाद
बिल्सी। वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को बरगद के पेड़ की पूजा-अर्चना की। नगर के सिरासौल रोड स्थित सरकारी अस्पताल के निकट एवं हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर समेत कई स्थानों पर सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक पूजा में भाग लिया। शास्त्रों के अनुसार इस वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। इसकी पूजा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान सुहागिन महिलाओं ने वृक्ष के तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेटा। बरगद की जड़ में जल अर्पित किया। तीन बार परिक्रमा की और बरगद के पत्तों के गहने पहनकर वट सावित्री की कथा सुनी। संवाद