फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पूजी गईं मां चंद्रघंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो, 6, 7, 8,9,10
विज्ञापन

घर-घर पूजी गईं मां चंद्रघंटा
चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन :
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। घर-घर लोगों ने पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने मिठाई, नारियल, चुनरी और सुहाग का सामान चढ़ाकर खुद अैर परिवार की सुखशांति का आशीर्वाद मांगा।
शहर के प्राचीन नगला मंदिर, आदि शक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, नवाब नौबत मंदिर, मठिया वाली मां का मंदिर में माता के जयकारे गूंज रहे थे। शहर के नगला मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में लगकर देवी मां के दर्शन करने को मिले। घरों और देवी मंदिरों पर महिलाओं ने माता रानी का भजन कीर्तन किया। इससे वहां का वातावरण भी देवीमय हो गया। लोगों ने मां की अग्यारी कर घरों में सुख समृद्धि की कामना की। पुरानी चुंगी के पास गमा देव मईया मठिया दुर्गा मंदिर पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी पूजा अर्चना में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों पर पुलिस बल भी पूरे दिन तैनात रही। ओवरब्रिज के नीचे मां आदि शक्ति दुर्गा मां के मंदिर पर आरती में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बरेली मथुरा हाईवे के पास स्थित जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पास शक्ति पीठ नगला मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मंदिर में देवी जागरण हुआ
उघैती। नवरात्र के अवसर पर कस्बा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में 11वां देवी जागरण हुआ। इसमें बाहर से आए कलाकारों ने मां भगवती के भजन सुनाए और झांकियां निकाली गईं। इससे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संजीव पालीवाल, अजीत पालीवाल, मनोज शाक्य, परमेश्वरी, मनोज गुप्ता, मनोज पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें