फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के फर्नीचर के लिए बीईओ ने दिए तीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। बेसिक शिक्षा विभाग में एक तरफ भ्रष्टाचार का बोलवाला है तो दूसरी तरफ शिक्षा की ज्योति जलाने में मददगारों की कमी नहीं है। कई शिक्षक और अधिकारीगण अपने खून पसीने की कमाई देकर बेसिक स्कूलों के बच्चों की मदद कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल ने पिछले तीन वर्षों में कादरचौक स्थित परिषदीय विद्यालयों का कायापलट कर दिया है। अब इस विकासखंड के दो अध्यापकों को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ला ने कादरचौक विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता को फर्नीचर के लिए 30 हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

यहां के बच्चे इस समय जमीन पर फर्श पर बैठते हैं। गंगा की कटरी में स्थित इस विद्यालय में सर्दियों के दिनों में जमीन पर बच्चों को बैठने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। जनपद की सीमा पर स्थित इस विद्यालय का निरीक्षण पिछले माह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। निरीक्षण के समय यहां के शिक्षक प्रवीण कुमार ने इस संबंध में दोनों अधिकारियों से समस्या का निदान करने का आग्रह किया था। विद्यालय को आदर्श बनाने की शिक्षक प्रवीण कुमार की मुहिम को खंड शिक्षा अधिकारी ने साथ देकर बेंचों के निर्माण के लिये दान स्वरूप 30 हजार रुपये देकर सिद्ध कर दिया कि आज भी बेसिक शिक्षा में ऐसे अधिकारी हैं जो उसकी छवि को बदलने का प्रयास कर रहे हैं। यहां पर ये ज्ञातव्य हो कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन शुक्ल को इस वर्ष भारत सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में मैनेजमेंट की ओर से नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। पिछली सर्दियों में इनके द्वारा परिवार सहित इसी विद्यालय में निर्धन बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें