फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 300 सीसी कैमरे खंगाले, नहीं लग सका बदमाशों का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी में महिला के घर से हुई लूट की घटना के खुलासे में पुलिस की दो टीमें लगी हैं। टीम ने 300 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। साथ ही उघैती क्षेत्र के सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट के मामले दो फरार आरोपियों का भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम करीब 18:45 बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रिगालिया गार्डन कॉलोनी निवासी प्रीति वर्मा पत्नी आशीष कुमार पूजा करने मंदिर गईं थी। मंदिर से लौटते समय महिला के पीछे-पीछे चार बदमाश घर में घुस आए। महिला को बंधक बनाकर 32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, आभूषण और दो लाख रुपये लूट ले गए। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
उधर, थाना उघैती क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित मुख्य बाजार में दिनदहाड़े असलहों से लैस बदमाशों ने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे सराफ
की दुकान पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर सोने-चांदी के आभूषण बोरी में भर लिए, नगदी भी छीन ली। लूटपाट की घटना को अंजाम देकर बाइक से भागते समय बदमाशों को व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। दो बदमाश मौके से भाग निकले। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार काम कर रहीं है। भागे बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें