फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडनदस्ता ने बोलेरो से बरामद किए दो लाख रुपये

Thu, 12 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों की खर्च पर नजर रखने के लिए बनाए गए उड़नदस्ता ने गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो गाड़ी से दो लाख रुपये नगदी बरामद की। नगदी दो हजार-पांच सौ और 100-100 के नोटों में है। बोलेरो सवार लोग इसका हिसाब नहीं दे सके। देर रात तक सभी से कोतवाली में पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली आरडी राम गुरुवार को इंस्पेक्टर एसपी उपाध्याय के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। संदेह होने पर टीम ने नगर में बजाज एजेंसी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक बोलेरो गाड़ी रोकी। इस गाड़ी में वजीरगंज थाने के गांव सिसैयां निवासी सुरेंद्र सिंह और उनका चालक राजेंद्र थे। तलाशी लेने पर गाड़ी से दो लाख रुपये कैश बरामद किया। इतना कैश रखने के बारे में जब सुरेंद्र से पूछताछ की गई तो वह सही जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद सुरेंद्र और राजेंद्र को मय बोलेरो के कोतवाली लाया गया। सुरेंद्र के पिता मनोहर सिंह एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। वह जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। देर रात तक सुरेंद्र से कैश के बारे में पूछताछ की जा रही थी। एसडीएम आरडी राम ने बोलेरो गाड़ी से दो लाख रुपये बरामद किए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि बुधवार को भी सचल दल ने उझानी में उत्तराखंड के एक होटल व्यापारी की गाड़ी से ढाई लाख रुपये बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें