फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमि खरीदने के लिए दिए 29 लाख दान में दिखाए, पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। जमीन खरीदने के नाम पर 29 लाख रुपये लेने और बाद में कथित रूप से फर्जी दानपत्र तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ग्राम हतसा स्थित 0.101 हेक्टेयर भूमि का सौदा 1.20 करोड़ रुपये में तय हुआ था। उन्होंने बयाने के रूप में अग्रिम धनराशि 29 लाख रुपये दीक्षा गुप्ता पत्नी कौशल किशोर, संदीप गुप्ता पुत्र ज्ञानचंद गुप्ता, अर्चना गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता, अंशुमान गुप्ता पुत्र शैलेंद्र गुप्ता और लीना गुप्ता पत्नी अंशुमान गुप्ता को दिए थे।
आरोप है कि बाद में आरोपियों ने आपस में साजिश कर जमीन का दानपत्र तैयार करा लिया। जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये वापस करने और जमीन का बैनामा कराने की मांग की तो उसके साथ गाली-गलौज कर धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में पांचों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें