फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में फेल हो गए 2791 विद्यार्थी

विज्ञापन
जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के सौ परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ज्यादा कठिन नहीं तो आसान भी नहीं आया था। अंग्रेजी विषय की 2791 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे से हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर हुआ। इसमें कुल 35,453 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सेंटरों पर 32,662 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 2791 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी के साथ ही इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति का पेपर हुआ। इसमें 660 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 643 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। इसमें 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


परीक्षार्थी बोले- पेपर हल करने में समय पड़ गया कम
पेपर न ज्यादा आसान था, न कठिन। पेपर करने में थोड़ा समय कम पड़ गया। लिखना ज्यादा पड़ा। देखते हैं कितने नंबर आते हैं। अपने हिसाब से तो पेपर ठीक गया। - मीनाक्षी, छात्रा
विज्ञापन



पेपर अच्छा हुआ है। सेंट्रल आइडिया कुछ कठिन लगा। इसमें थोड़ा समय ज्यादा लग गया। बाकी पेपर ठीक हुआ। पेपर ज्यादा कठिन नहीं तो आसान भी नहीं था। - सुमित, छात्र



अंग्रेजी विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है। कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पहले से ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत दो-दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात हैं। सचल दल की टीम केंद्रों का निरीक्षण करतीं रहीं। - डॉ.प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक

जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

जीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें