फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्युत निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। संविदा कर्मचारियों की भर्ती करने वाली एक ब्लैक लिस्टेड कार्यदायी संस्था के मैनेजर एवं सुपरवाइजर ने रुदायन उपकेंद्र पर तैनात प्राइवेट लाइनमैन से नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 हजार की ठगी कर ली। ठगी के रुपये मांगने के विरोध में लाइनमैन को पीटा। जेई से मिलकर बिजली कनेक्शन कटवा दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव होतीपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र बांकेलाल ने विद्युत निगम, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह करीब पांच साल से बिसौली के विद्युत वितरण खंड तृतीय के उपकेंद्र रुदायन पर संविदा लाइनमैन कर्मी के पद पर कार्यरत है।
21 जनवरी को एक ब्लैक लिस्ट कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर समेत दो लोग उपकेंद्र पर आए। कहा कि वह अब एक नई कार्यदायी संस्था के मैनेजर एवं सुपरवाइजर हैं। उनकी कंपनी में 50 हजार रुपये पर नए कर्मचारियों की भर्ती चल रही है। 25 हजार अभी और 25 हजार बाद में दे देना। नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने भाई रविंद्र के दस्तावेज एवं 25 हजार रुपये दोनों को दे दिए। तब से दोनों लोग फोन नहीं उठा रहे हैं। जानकारी लेने उनके घर गया। जहां गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया गया। जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपियों ने उपकेंद्र के जेई से मिलकर उनके घर का बिजली कनेक्शन भी कटवा दिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें