फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 243 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नीट, 92 प्रतिशत रही उपस्थिति

विज्ञापन
इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचे अ​भिवाक व अभ्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जिले के छह केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में पंजीकृत 3027 अभ्यर्थियों में से 2784 ने परीक्षा दी, जबकि 243 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल उपस्थिति लगभग 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले सघन तलाशी ली गई। गेट पर पहचान पत्र और प्रवेशपत्र की जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों के अंदर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी गई, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
रविवार अपराह्न दो बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले और प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा करते नजर आए। कई अभ्यर्थियों ने पेपर को संतुलित बताया, जबकि कुछ ने जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान के कुछ प्रश्नों को चुनौतीपूर्ण बताया। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम और एंबुलेंस भी केंद्रों पर तैनात रही ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन


कुल पंजीकृत अभ्यर्थी : 3027
परीक्षा में शामिल : 2784
अनुपस्थित : 243
उपस्थिति प्रतिशत : 92
परीक्षा केंद्र : 6

सामान्य तरीके से रहा रोडवेज बसों का संचालन
नीट देने के लिए जिले में 2784 अभ्यर्थी पहुंचे, जिनमें अधिकांश अपने साधनों से आए थे। इसकी वजह से रोडवेज बसों में भीड़ नहीं मिली। हालांकि निगम की ओर से 10 अतिरिक्त बसें रखी गई थीं। बस स्टैंड पर सामान्य दिनों की तरह ही भीड़ रही।

इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचे अभिवाक व अभ्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें