फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा कटान रोकने के लिए 2.36 करोड़ मंजूर, तटबंध की होगी मरम्मत

Tue, 02 Jun 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गंगा नदी से होने वाले कटान को रोकने के लिए शासन ने बाढ़ सुरक्षा कार्यों को गति देना शुरू कर दिया है। ऐसे में उसहैत क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे होने वाले कटान को रोकने के लिए 2.36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि बाढ़ खंड को उपलब्ध करा दी गई है, इससे समय रहते तटबंधों की मरम्मत और सुरक्षात्मक कार्य कराए जा सकें।
विज्ञापन

गंगा नदी कछला से होकर कादरचौक और उसहैत क्षेत्र से गुजरते हुए जिले की सीमा से बाहर निकल जाती है। बरसात और बाढ़ के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसहैत क्षेत्र में हर वर्ष कटान की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। कई बार नदी की तेज धारा कृषि भूमि तक पहुंच जाती है, इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
वहीं, नदी किनारे बसे ग्रामीणों में भी बाढ़ और कटान का खतरा बना रहता है। इसी समस्या को देखते हुए शासन ने बाढ़ से पूर्व सुरक्षात्मक कार्य कराने का निर्णय लिया है। स्वीकृत धनराशि से तटबंधों की मरम्मत, कमजोर स्थलों को मजबूत करने व कटान रोकने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें