फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिविर में 23 लाख वसूले, कई शिकायतें निस्तारित

विज्ञापन
बिल्सी में लगे शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी/बदायूं। बृहस्पतिवार को बिल्सी और बदायूं के कोतवाली बिजली उपकेंद्र पर तीन दिवसीय बिल सुधार शिविर का आयोजन किया गया। दोनों जगहों पर 40 से ज्यादा शिकायतें आईं। इसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

बिल्सी में मीटर खराब होने की 16 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा एक शिकायत मीटर नंबर अपडेट, एक शिकायत लोड कम करने और पांच शिकायतें मोबाइल नंबर अपडेट करने क़ी आई। जिसका प्राथमिकता से साथ निराकरण कर दिया गया।
शिविर में 6.79 लाख की राजस्व वसूली भी की गई। एसडीओ जेपी सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि शिविर लगातार तीन दिन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अवर अभियंता गजेंद्र पाल, अवर अभियंता नागरझुना उमाशंकर, बिलिंग बाबू कुलदीप, अभिषेक, मनोज दुबे, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह कोतवाली बिजली उपकेंद्र में एसडीओ सुमित कुमार साहू ने शिविर लगाया। उन्होंने बताया कि 16 लाख रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन

ककराला। नगर पालिका में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मेगा बिजली बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती, लो वोल्टेज, जर्जर तारों और अन्य समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

हामिद अली राजपूत और सभासद असलम खान ने समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम उपखंड अधिकारी अमर सिंह व अभियंता राकेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा।
शिविर में चेयरमैन इंतखाब मुमताज सकलैनी, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, अभियंता राकेश कुमार, केशव कुमार, कृष्ण कुमार, अभिषेक बाबू, गौरव बाबू, मीटर रीडर और अन्य स्टाॅफ मौजूद रहा। वहीं, शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों का पंजीकरण किया गया और संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें