उघैती में बदायूं -बिजनौर हाईवे पर बजरी दिखाते भाकियू के कार्यकर्ता। संवाद
उघैती। भाकियू नेताओं के हाथ से ही सड़क उखाड़ने का वीडियो वायरल हुआ है।
बदायूं से उघैती होकर निकलने वाली 10 किमी लंबी सड़क की पीडब्ल्यूडी की ओर से हाल ही में मरम्मत कराई थी। बृहस्पतिवार को उघैती में सड़क से कंकरीट निकलने लगी। इस पर भाकियू टिकैत गुट के रामाशंकर शंखधार, उदयपाल, अमर पाल, दिनेश कुमार, प्रेमपाल आदि पहुंचे गए। उन्होंने हाथ से ही सड़क को उखाड़ना शुरू कर दिया। सड़क की मरम्मत पर 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि सड़क का मामला संज्ञान में आया है। अधिकारी को भेजकर जांच करवाई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद