फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो में बैठाया तो भड़क उठे स्वास्थ्य कर्मी, जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान 26 दिसंबर से जारी है। इसमें दहगवां सीएचसी पर तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों (बीएचडब्ल्यू) की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को टीकाकरण के लिए जरीफनगर, दांदरा, नेनौल वागवाला आदि गांवों में रुबेला टीकाकरण के लिए टेंपो में ठूस-ठूस कर भेजा जाने लगा तो सभी बीएचडब्ल्यू ने टीकाकरण को जाने से मना कर दिया। शिकायत करने पर एमओआईसी ने कार्रवाई की धमकी दी। इस पर स्वास्थ्य कर्मी भड़क उठे उन्होंने एमओआईसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी आशा सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों को गांवों में जाने-आने के लिए तीन वाहनों के लिए 800 रुपये प्रति दिन के हिसाब से दिया जा रहा है। 50 रुपये प्रति दिन के हिसाब से डिब्बों के दिए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि यह रकम कहां जा रही है। इसके अलावा शासन से 250 पेन आए थे, जो स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं दिए गए। 175 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आ रहे है फिर भी सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है। ऊपर से एमओआईसी धमकी दे रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि बिना साधन के वे टीकाकरण को नहीं जाएंगे। प्रदर्शन करने के करीब एक घंटे बाद वैन मंगाई गई, जिसमें बैठाकर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में बीएचडब्ल्यू शोभा रानी, आशा सिंह, अनीता गुप्ता, सुनीता सिंह, धर्मवती, गुड्डो देवी, प्रीति सिंह, प्रतिमा सिंह, नीना, नसीम बानो, नीलम, मंजू वर्मा, मंजू सरोज, बृजेश वर्मा, शीला, कमला, कंचन, अनारा देवी, ज्योति सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें