एसडीएम सहसवान को लोगों ने सूचना दी कि राशन का गेहूं ब्लैक में बिकने के लिए जा रहा है। एसडीएम ने सहसवान-नाधा रोड पर गेहूं से भरी पिकअप पकड़ ली। मौका पाकर ड्राइवर वहां से खिसक लिया। एसडीएम ने गेहूं से भरी पिकअप नाधा पुलिस के हवाले कर दी।
सहसवान एसडीएम ने बताया कि एक फोन आया था, जिसमें बताया कि गांव रफतपुर भरो जमीरी से राशन का गेहूं ब्लैक में बिकने के लिए जा रहा था। सूचना पर संदिग्ध गाड़ी को पकड़ा गया। इस दौरान मौके पाकर ड्राइवर वहां से खिसक गया। इसकी बीच पूर्ति निरीक्षण राहुल भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के आदेश पर कोटेदार के अभिलेख जब्त कर लिए गए हैं और मौके पर स्टाक चेक किया गया है। कोटेदार ने बताया कि अभिलेखों की जांच की जाएगी और जो स्टाक मिला है, उसका मिलान किया जाएगा। साथ ही ड्राइवर के बयान लिए जाएंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक किसी ने गेेहूं के लिए दावा नहीं किया है। पिकअप में करीब 20 क्विंटल गेहूं मिला है।