नगर पालिका बदायूं की
ईओ और चालक जख्मी
कार अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिस पहुंची मौके पर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ बिनावर।
कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने सेे नगर पालिका परिषद बदायूं की अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा और चालक सरनाम घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह दोनों को कार के अंदर से बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पालिका के सभी कर्मचारी और चेयरमैन दीपमाला गोयल उन्हें देखने पहुंच गए।
बुधवार की सुबह नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा अपनी निजी कार से बरेली से यहां आ रहीं थीं। बरेली-मथुरा हाईवे पर मलगांव फाटक के पास मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार तेज बताई जा रही है सो उसने कई पलटे लिए। यह देख वहां मौजूद लोग दौड़ पड़े। किसी तरह उन लोगों ने ईओ और चालक को गाड़ी से बाहर निकाला। खबर थाना बिनावर पुलिस को भी दे दी गई। घायल ईओ और चालक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जब ईओ की गाड़ी के पलटने और उनके घायल होने की खबर पालिका प्रशासन को हुई तो ज्यादातर कर्मचारी उन्हें देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए।
उपचार कर रहे डॉक्टर रियाज अहमद ने बताया कि दुर्घटना से ईओ के गले में खिंचाव आ गया है। बरेली के फरीदपुर निवासी चालक सरनाम भी घायल है। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर ईओ का हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टर से बात की।
--
... सीट बेल्ट बंधी होने से ईओ बचीं
कार में ईओ निशा मिश्रा पिछली सीट पर बैठी हुईं थीं। उन्हें भर्ती कराने आए लोगों ने बताया कि ईओ के सीटबेल्ट बंधी थी। जिसकी वजह से उनके ज्यादा चोट नहीं आई। सीट बेल्ट न होने पर गंभीर रूप से घायल हो सकतीं थीं।
00000000
00000000
फोटो-6
जेल रोड पर पलटा टेंपो, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
बदायूं। नेकपुर फाटक की ओर से आ रहा एक टेंपो जेल रोड पर नाले में पलट गया। हालांकि उसमें सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।
दोपहर करीब एक बजे नेकपुर की तरफ से टेंपो पुलिस लाइन की ओर आ रहा था। जेल रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में वह नाले में जाकर पलट गया। किसी तरह उसमें सवार लोगों ने कूद का जान बचाई। बाद में दर्जनों लोगों ने टेंपो को नाले से बाहर निकाला।