फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे में पूरा हुआ तीन किमी का सफर

विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। ककोड़ा मेला घाट पर स्नान कर पुण्य लेने गए श्रद्धालुओं को जाम की वजह से खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। मेला मार्ग पर बेहिसाब वाहन उमड़े तो पूरे दिन भीषण जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। सुबह मेले में गए वाहन दोपहर बाद पहुंचे तो मेले से चले कई वाहन रात में भी शहर वापस नहीं आ सके। यहां तक कि तीन किमी का सफर पूरा करने में सात-सात घंटे लगाने पड़े।
विज्ञापन

हर साल ककोड़ा मेले के रास्ते पर जाम लगता है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन खासी तैयारियां करता है। इस बार कुछ तो इंतजाम में कमी थी बाकी कसर वाहनों की बेतहाशा भीड़ ने पूरी कर दी। बदायूं से मेला तक करीब तीस किमी का रास्ता है। मेला क्षेत्र के दो से तीन किमी के रास्ते को छोड़ दें तो बाकी पक्का रोड है। कच्चे रास्ते पर भी हर बार पुआल डालकर आवागमन को दो रास्ते बनाए जाते हैं। इस बार भी यह पहुंच मार्ग बनाए गए थे। पुलिस और ट्रैफिक के स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन को उम्मीद थी कि अधिकतम दस हजार वाहन और एक से डेढ़ लाख लोगों की भीड़ होगी। खुफिया अमले की रिपोर्ट भी लगभग ऐसी ही थी। शनिवार और रविवार की वजह से गंगा स्नान को मेला जाने वालों ने रिकार्ड तोड़ दिया। पुलिस-प्रशासन के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार करीब 45 हजार वाहनों से चार लाख से ज्यादा की भीड़ ककोड़ा में जुटी। इससे सुबह से लेकर देर शाम तक जाम के हालात बने रहे। जो रोडवेज बसें तड़के मेला गईं, वह दोपहर बाद वहां पहुंच सकीं। इसके अलावा कई बसें फंस गईं तो रात तक जाम से नहीं निकल सकीं। मेले के दो किमी कच्चे रास्ते को तय करने में बसों को साढ़े तीन घंटे लगे। पक्के मार्ग पर और भी ज्यादा जाम था। बाइक और साइकिल से निकले लोगों ने गांवों के सकरे रास्तों के सहारे निकलने की कोशिश की तो भी आगे जाकर फंस गए। बाकी बड़े वाहनों में बैठे लोग केवल इंतजार ही करते रहे। लोगों में जाम की विभीषिका को लेकर खासा गुस्सा था।
-----
खराब वाहनों ने बढ़ाई मुश्किल
मेला मार्ग पर कार, बसों के अलावा बैलगाड़ी और ट्रैक्टर की संख्या ज्यादा थी। इनमें से कई वाहन खराब हुए तो कई जगह भीड़ की वजह से बैल बिदककर बैठ गए। ऐसे वाहन आड़े तिरछे खड़े हुए तो पीछे आने वाले वाहन फंसते चले गए। जाम की सबसे बड़ी वजह यही वाहन रहे।
विज्ञापन

-----
पुलिस तो थी पर बेबस दिखी
जाम खुलवाने के लिए लोग पुलिसकर्मियों से आस लगाए बैठे थे। रास्ते में मिलने वाले पुलिस स्टाफ से लोग रास्ता खुलवाने के लिए कह रहे थे। पुलिस ने कई जगह प्रयास करके रास्ता खुलवाया भी पर अधिकतर जगह तंग रास्ते और वाहनों की जबर्दस्त भीड़ की वजह से घंटों जाम नहीं खुलवा सकी। लोगों ने इसके लिए पुलिस-प्रशासन को कोसा भी।
विज्ञापन

--
जाम की वजह जरूरत से ज्यादा वाहनों की संख्या रही। कुछ वाहन खराब भी हो गए। पुलिस हर जगह मुस्तैद थी और पूरी जीजान से जुटकर जाम खुलवाया।
- कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें