फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई

विज्ञापन
असलहा
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय चुनाव आते ही जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा बना रहता है। इसके मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरत रही है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने मुचलका पाबंद और लाइसेंसी हथियारों को जमा करना शुरू कर दिया था। 50 फीसदी तक असलहा जमा हो चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत मुचलका पाबंद किया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की कमान संभाल रहें एसपी देहात डॉ. सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि थानेदारों को निर्देश दिए गए है कि वे आचार संहिता लागू होने पर निषेधात्मक कार्रवाई के तहत लाइसेंसी हथियार जमा कराएं, साथ ही मुचलका पांबद करें। शुक्रवार को आचार संहिता लागू हो गई, जिसके बाद सभी पुलिस और राजस्व क्षेत्रों के लाइसेंस धारक अपने असलहे जमा कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जनपद के थाना क्षेत्रों में अब तक लगभग 50 फीसदी असलहा पुलिस थानों में जमा कराए जा चुके हैं और अभी असलहा जमा कराने का सिलसिला जारी है। पुलिस ने 30 लोगों को मुचलका पाबंद किया है तो कई लोगों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें