फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा ककोड़ा मेले का झंडी पूजन

विज्ञापन
ककोड़ देवी का मं‌‌द‌िर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कादरचौक। मिनी कुंभ मेले ककोड़ा के लिए रविवार को सिद्धपीठ मां ककोड़ा देवी से झंडी का पूजन होने के बाद उसे मेला स्थल पर ले जाया जाएगा। झंडी को मां प्रतीक मान कर उनकी अनुकंपा से मेला निर्विघ्न संपंन कराने के लिए स्थापित किया जाएगा। गंगा मैया के तट पर मंत्रोचार एवं हवन के साथ मेला आरंभ होगा।
विज्ञापन

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा 28 अक्तूबर से आरंभ हो चुका है, लेकिन इस बार जिला पंचायत की ओर से 29 अक्तूबर को मेले का विधिवत शुभारंभ किया जा रहा है। मेले के लिए विभागीय ड्यूटी लगा दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई भी कर्मचारी और अधिकारी नहीं पहुंचा है। मेला अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से बनाए जा रहे सांस्कृतिक पंडाल में मथुरा की सीमा मोरवाल के कलाकारों की धूम रहेगी। इसके साथ उद्घाटन दिवस पर भजन संध्या के बाद रासलीला, लखनऊ की कठपुतली, जेके स्टार कालाजादू के कार्यक्रम भी होंगे।
---
खैराती चौक की अधूरी छोड़ी सड़क
खैराती चौक के पास में अब तक पूरी सड़क नहीं बनाई गई है। जहां से सड़क को छोड़ा गया है, वहां बरेली बाईपास के पास में जमीन में दलदल की आशंका है। पानी और गड्ढा होने के कारण बाइपास पर वाहन दलदल में फंस सकते है।
विज्ञापन

---
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी पहुंची मेले में आग पर काबू पाने के लिए तीन फायर ब्रिगेड की गड़ियां पहुंची है। इनमें दो बदायूं और एक बरेली से आई है। मेला कोतवाली और डीएम कैंपस के पास एक-एक गाड़ी रहेगी। एक मेला के मध्य क्षेत्र में रहेगी।
----
8 वीं वाहिनी फ्लड पीएसी ने गंगा किनारे लगाया कैंप
गंगा स्नान करते समय डूबने की आशंका को रोकने के लिए चार मोटर बोट के साथ आठवीं वाहिनी फ्लड पीएसी की एक प्लाटून सुरक्षा में तैनात रहेगी।
----
अब नहीं रहे चूल्हे के खरीददार कादरचौक। मेला ककोड़ा के पूर्व ही आसपास के गांव की महिलाएं चूल्हा बनाने के काम में जुट जाया करती थी, लेकिन अब चूल्हों की संख्या कम होती जा रही है। कादरबाड़ी की सवाना ने कहा कि अब लोग गैस के साधनों के साथ में मेला आने लगे है। जिससे चूल्हे कम बिकने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें