बिल्सी(बदायूं)। तहसील क्षेत्र के गांव नैथुआ में रंपुरा ऐनुद्दीन रोड स्थित मैदान पर चल रहे शान अली क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार को गांव के बरैया क्रिकेट क्लब और न्यू आरके क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें न्यू आरके क्लब के कप्तान आविर ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। उनकी टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें मुशीर ने 27, सादिक ने 19, इमरान ने आठ और इकरार ने नौ रनों का योगदान दिया।
84 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी बरैया की टीम के अजहर ने 14, फकीर ने 18, मुर्सरत ने 14 और नदीम ने 22 रन बनाए। उनकी टीम मात्र 81 रन ही बना सकी। इस प्रकार न्यू आरके क्लब को दो रनों से विजयी घोषित किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने पर विजेता टीम के सादिक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके बाद दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच जूनियर कुरैशी क्रिकेट क्लब और सुकटिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें कुरैशी क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। टीम ने 12 ओवरों में 110 रन बनाए। अख्तर ने 27, हासिम ने 24, मोहसीन ने सात, जाहिद ने 12 रनों का योगदान दिया। इसके बाद 111 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान उतरी सुकटिया की टीम मात्र 62 रन बनाकर ढेर हो गई। इसमें सौरभ ने चार, अजय ने 16, दीपू ने 18, दीपक ने नौ, विपिन ने 14 रन बनाए। विजेता टीम के हासिम खां को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर अफरोज खां, अदनान खां, शानू खां, अदनान खां, इमरान आदि मौजूद रहे।