फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में बेचे जा रहे राशन के 10 कट्टे पकड़े, कोटेदार भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बुधवार तड़के कस्बे में अंधेरे में बेचा जा रहा राशन पुलिस ने पकड़ लिया। खरीदार दुकान के सामने ही राशन के 10 कट्टे छोड़कर फरार हो गए, वहीं कोटेदार भी बगैर ताले लगाए भाग गया। पुलिस ने राशन को अपने कब्जे में लेकर पूर्ति विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

कस्बे में बरेली हाईवे किनारे राशन की दुकान है। आसपास के लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह करीब चार बजे कोटे की दुकान से राशन बेचा जा रहा था। कुछ खरीदार बाइक से आए थे और राशन के कट्टे लादकर ले जा रहे थे। उसी समय पड़ोसियों की आंख खुल गई। उन्होंने राशन की कालाबाजारी देखते हुए यूपी 100 को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर खरीदार अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। खुद को फंसता देकर कोटेदार भी मौके से खिसक गया। जल्दबाजी में वह दुकान के ताले तक नहीं लगा सका। पुलिस को दुकान के सामने गेहूं और चावल के 10 कट्टे रखे मिले। पुलिस ने राशन कब्जे में लेकर थाना पुलिस के हवाले कर दिया, साथ ही पूर्ति विभाग को सूचना दे दी। विभाग ने थाने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
-------------------------
विवादित रहा है कोटेदार
जिस कोटेदार की दुकान के सामने से राशन बरामद हुआ है, वह काफी विवादित रहा है। कई बार कार्डधारक उसकी डीएम से शिकायत कर चुके हैं। पर्यवेक्षक के रूप में लेखपाल प्रदीप साहू ने भी कुछ दिन राशन वितरित कराया था परंतु घटतौली देखकर उन्होंने पूर्ति विभाग से कोटेदार की शिकायत कर दी थी। इस पर उसे हटा दिया गया था।
विज्ञापन

-------------------------
इस मामले की जांच कराई जा रही है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। उनकी जांच में जो रिपोर्ट आएगी, उसके हिसाब से कार्रवाई कराई जाएगी।
- पारसनाथ मौर्य, एसडीएम सदर
-------------------
राशन यूपी 100 ने पकड़ा था। उसके बाद थाना पुलिस के पास सूचना आई थी। फिलहाल राशन कब्जे में ले लिया गया है। कोटेदार अभी फरार बताया जा रहा है। पूर्ति विभाग की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें