फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोत नदी के गड्ढे में डूबकर बरेली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लालपुल स्थित बड़ी ज्यारत पर आए बरेली के एक जायरीन युुवक की बुधवार सुबह सोत नदी के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। युवक दो दिन पहले ही अपने माता-पिता के साथ बदायूं आया था। तभी से वह बड़ी ज्यारत में रह रहा था। सुबह नदी की ओर गया, तभी वह डूब गया। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

बरेली जिले में शेरगढ़ निवासी तस्कील (30) पुत्र शमशुद्दीन मानसिक रूप से बीमार था। बरेली के मानसिक चिकित्सालय से उसका इलाज भी चल रहा था। दो दिन पहले तस्कील अपने पिता और मां नथिया के साथ बदायूं के प्रसिद्ध धर्मस्थल बड़ी ज्यारत आया था। तीनों लोग धर्मस्थल के मुसाफिर खाना में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह शमशुद्दीन अपने छोटे बेटे के साथ तस्कील की दवा लेने बरेली चले गए। सुबह करीब नौ बजे युवक सोत नदी की ओर शौच को गया था। बताते हैं कि उसी समय वह नदी के एक गड्ढे में गिर गया और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने युवक के पैर पानी के ऊपर देखे तो उन्होंने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही युवक की मां नथिया रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गई। कुछ ही वहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी, जिस पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया। परिवार वाले शव को अपने घर शेरगढ़ ले गए हैं।
---------------------
युवक पहले से बीमार था। उसे दौरे पड़ते थे। वह सोत नदी की ओर गया कि तभी दौरा पड़ने से नदी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को वे अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें