फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर के भानू बने दंगल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21-
विज्ञापन


शाहपुर के भानू बने दंगल चैंपियन
सभी पहलवानों को दिया स्वर्गीय पंडित तोताराम शंखधार स्मृति चिह्न अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर। भानू शाहपुर दंगल चैंपियन चुने गए। वहीं ललिता, पायल, सिमरन ने महिला पहलवानों ने दी प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी। दंगल के आखिरी दिन काफी भीड़ रही। दंगल कमेटी ने पहलवानों को स्वर्गीय पंडित तोताराम शंखधार स्मृति चिह्न और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कस्बे के रामलीला मेले में नारायणी मलकला के तत्वावधान में चल रहे दंगल में छठे दिन काफी भीड़ रही। दंगल के छठे और आखिरी दिन लगभग 20 कुश्तियां हुईं। इनमें तीन महिला कुश्तियां र्हुइं। इनमें पायल शर्मा (कल्याणपुर) ने सीमा यादव (बरेली) को पटखनी दी। सिमरन (कल्याणपुर) ने आयुषी (संभल) को पटकनी दी। दीक्षा शर्मा (बरेली) को ललिता (हयातनगर) ने पटकनी दी। महिला पहलवानों को नकद पुरस्कार दिया गया। आखिरी दिन सोनू (दिल्ली), रामसेवक (बरेली), भानु (शाहपुर), धर्मेंद्र (महरोला), दिलीप (आंवला), रोहित (आंवला), प्रकाश (बरेली), मुस्ताक (इस्लामनगर), असलम आदि विजयी हुए। कोऑर्डिनेटर हितेंद्र शंखधार ने दंगल में आए सभी पहलवानों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रवण कुमार अग्रवाल, संजीव गुप्ता, वीरेंद्र बोबी, संजय शंखधार, मोनू पाठक, सत्यवान सिंह, सागर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें