फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने किया हाल-बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी ने किया हाल-बेहाल
विज्ञापन

दिन भर चली लू, छांव की तलाश में रहे लोग, जिला प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। तेज गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन भर चली लू और 42 डिग्री से ऊपर पहुंच चुके तापमान से हाल-बेहाल है। सोमवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया, जो लोग घरों से निकले भी तो बचाव के सभी उपाय करके। यही वजह रही कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम ने सीएमओ और प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय से कहा है कि वे लू के प्रकोप से बचाव के लिए ‘लोग क्या करें और क्या न करें’ इस बारे में अवगत कराएं।
सोमवार को दोपहर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। घर से जरूरी काम को निकले कई लोग चिलचिलाती धूप से बचने को चेहरे को पूरी तरह ढके थे। सबसे ज्यादा परेशान वे लोग नजर आ रहे थे जो देहात क्षेत्र के किसी काम को जिला मुख्यालय आए थे। ऐसे लोग शहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर लगे पेड़ों के नीचे बैठे धूप कम होने का इंतजार करते दिखे। भीषण गर्मी की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। रिक्शा चलाकर और मेहनत मजदूरी कर रोजी रोटी की जुगाड़ करने वाले लोग गर्मी के कारण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

इधर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह ने लू के प्रकोप से बचने को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने सीएमओ, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को पत्र लिखकर कहा है कि वे इस बात का प्रचार-प्रसार करें कि लू के प्रकोप से बचने को लोग क्या करें और क्या न करें।
--
क्या बोले लोग
----
गर्मी और लू ने जीना किया मुहाल
कई दिनों से गर्मी और लू से परेशान हैं। अच्छी बात है कि शहर में बिजली सही मिल रही है नहीं तो जीना मुहाल हो जाता।
-थान सिंह, कूबरी खान सहाय, सहसवान
---
जरूरत पड़ने पर निकल रहे हैं घर से
वैसे तो लू और गर्मी को कम करना किसी इंसान के हाथ में नहीं है, लेकिन यह जरूरी है कि इनसे बचाव किया जाए। जरूरत पड़ने पर ही घर से निकला जाए।
-दन्ने सिंह, मुहल्ला सम्राट अशोक नगर
---
सबसे अधिक परेशानी मजदूरी पेशा लोगों को
गर्मी और लू ने हर किसी को परेशान कर दिया है। सबसे ज्यादा परेशान वे लोग हैं जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जरूरी है कि वे सावधानी बरतें।
-संजीव कुमार, मुहल्ला जवाहरपुरी
---
जनजीवन बुरी तरह हुआ प्रभावित
लू के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इस मौसम में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन को चाहिए वह सार्वजनिक स्थानों पर राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाए।
विज्ञापन

-सचिन कुमार कश्यप, मुहल्ला रजी चौक
---------------
क्या कहते हैं डॉक्टर
लोगों को चाहिए वे लू से बचें। गर्मी की वजह से डायरिया, मलेरिया, वायरल इंफेक्शन होने की आशंका ज्यादा रहती है। इसके लिए जरूरी है कि आवश्यकता होने पर ही घर से निकले। गर्मी से बचने को ज्यादा से ज्यादा पानी पिये। हो सके तो बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
-डॉ.नितिन कुमार, फिजीशियन जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें