फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंथा प्लांट का वायलर फटने से पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैंथा प्लांट का ब्वायलर फटने
विज्ञापन

से पिता-पुत्र समेत तीन झुलसे
मैंथा पिराई के दौरान हुआ हादसा, ब्वायलर में भरा था गर्म पानी
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम रूकुंदीनगर में रविवार सुबह अचानक मैंथा प्लांट का ब्वायलर फट गया, जिसकी चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार वालों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह हादसा मैंथा पिराई के दौरान हुआ।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार सुबह करीब 11 बजे का है। ग्राम रूकुंदीनगर निवासी रामऔतार का मैंथा प्लांट गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। उस समय उनके प्लांट पर मैंथा की पिराई चल रही थी। रामऔतार ब्वायलर के पास बैठकर केन में तेल भर रहे थे। उनका 14 वर्षीय बेटा रामप्रकाश और 12 वर्षीय हरवीर वहीं खड़ा था कि तभी अचानक तेज धमाके के साथ ब्वायलर फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्वायलर में गर्म पानी भरा हुआ था। पूूरा पानी पिता-पुत्रों के ऊपर आ गिरा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। ब्वायलर फटने से निकली आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही रामऔतार के परिवार वाले प्लांट पर पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। रामऔतार ने बताया मैंथा टैंक से निकलने वाला तेल ब्वायलर में जमा होता है। ब्वायलर फटने से पूरा तेल बिखर गया। इस हादसे में अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें