फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बाइक में आग लगाकर जताया महंगाई का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2,3,12, 13
विज्ञापन

बाइक में आग लगाकर जताया महंगाई का विरोध
पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों लेकर कांग्रेसियों ने निकाली रैली
दुकानें बंद कराने की कोशिश, पुलिस रही मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। आसमान छूटते पेट्रोल और डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए और रैली निकालकर बाजार बंद कराने की कोशिश की। प्रांतीय महासचिव ओमकार सिंह की अगुवाई में निकाली गई रैली के दौरान कांग्रेसियों ने लावेला चौक पर एक बाइक को आग लगाकर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
पूर्वाह्न करीब 11 बजे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांधी ग्राउंड के पास स्थित पार्टी कार्यालय पर इकट्ठे हुए। वहां से रैली के रूप में शिव मंदिर, छह सड़का, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक होते हुए लावेला चौक पहुंचे। जहां पेट्रोल-डीलज की महंगाई के विरोध कांग्रेसियों ने एक बाइक में आग लगा दी, जिसे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बुझाया। रैली के दौरान दुकानें बंद कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांतीय महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार केे जनविरोधी है। ये दोनों सरकारें हर मोर्चा पर विफल हो गई हैं। दोनों सरकारों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें देना चाहिए। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बेतहाशा मूल्य वृद्धि से भारत के लोग परेशान हो रहे हैं। नोटबंदी के कारण देश की विकास दर तो घटी है। साथ ही भारतीय रुपये पर भी फर्क पड़ा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार विकास की झूठी बात कर रहे हैं। देश में हर वर्ग का व्यक्ति केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दुखी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से लुभावने नारे से युवाओं को अपनी और आकर्षित किया, लेकिन आज की परिस्थिति में युवा निराश है। इसका असर आगामी लोक सभा के चुनाव में देखने को मिलेगा। इस मौके पर शफी अहमद, मुन्ना लाल सागर, आजम अली, राजरानी सक्सेना मौजूद रहे।
इंसेट--
पीड़ा और मजबूरी दोनों व्यक्त की दुकानदारों ने
कांग्रेसियों का कहना है कि भारत बंद के दौरान दुकानदारों ने अपनी पीड़ा और मजबूरी दोनों जाहिर किया। कहा केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से हर वर्ग दुखी है। मगर प्रधानमंत्री के खौफ के कारण अपने मन की बात कहने से बच रहा है।
इंसेट--
प्रत्येक चौराहे पर तैनात रही पुलिस
-कांग्रेसियों के भारत बंद को लेकर पुलिस बेहद चौकनी रही। एसएसपी के निर्देश पर प्रत्येक चौहारों पर पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सकें।
विज्ञापन

000

लाल मियां की थी जलाई गई बाइक
बदायूं। जलाई गई बाइक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष लाल मियां चौधरी की थी, जो कांग्रेस कार्यालय पर खड़ी रहती थी। लाल मियां का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ती जा रही है, जो आम आदमी की पहुंच से दूर हो रही है। इतना महंगा पेट्रोल खरीद नहीं पाएंगे तो बाइक रखने से क्या फायदा। उनका कहना है कि इसलिए उन्होंने खुद अपनी बाइक में आग लगा दी। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें