फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिक्षा औा संस्कारों से खुलते हैं तरक्की के द्वार’

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 10 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02
विज्ञापन

‘शिक्षा और संस्कारों से खुलते हैं तरक्की के द्वार’
कछला में जीबी पंत की जयंती पर बोले बरेली के मेयर उमेश गौतम
विधायक आरके शर्मा और एमएलसी जयपाल सिंह ने भी रखे विचार
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कछला स्थित गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज में सोमवार को जीबी पंत की जयंती समारोह मनाया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि बरेली के मेयर उमेश गौतम ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों से तरक्की के द्वार खुल जाते हैं।
जयंती समारोह की शुरूआत पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। बरेली के मेयर उमेश गौतम ने शिक्षा के क्षेत्र में गोविंद बल्लभ पंत के योगदान की तारीफ की। कहा कि बदायूं जिले में सबसे पहले डिग्री कॉलेज ने उनके सपनों को साकार करने के लिए जिस तरह से शैक्षिक माहौल बनाया, वह सराहनीय है। उन्होंने कॉलेज में उच्च शिक्षा हासिल करके देश और प्रदेश में नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्रों का जिक्र भी किया। विशिष्ट अतिथि विधायक आरके शर्मा ने कहा कि कॉलेज का उनके जीवन में भी विशेष योगदान रहा है। खेलकूद में भी कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने नये आयाम स्थापित किए हैं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को ऐसे संस्कार दिए जाए जो आगे चलकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राओं ने पहले सरस्वती वंदना फिर स्वागत गीत पेश किया। नाटक के जरिये शिक्षा के प्रचार और प्रसार की वकालत की गई। छात्राओं ने बृज के गीत पर नृत्य से मनमोह लिया। मेयर समेत अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने भी विचार रखे। अतिथियों को प्रबंधक अश्वनी कुमार भारद्वाज और प्राचार्य डॉ. फैजान अहमद ने प्रतीक चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर सभापति किशनचंद्र शर्मा, संरक्षक रामशंकर भारद्वाज, विशा दुबे, गौतम सिंह, मुकेश तोमर, ओमकार सिंह, राजेश तोमर आदि मौजूद थे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें